Wednesday , April 24 2024

कैबिनेट मंत्री बीरेन्द्र सिंह की अगुवाई में प्रतापगढ़ में निकली तिरंगा यात्रा

 

bbbप्रतापगढ़ । उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार को तिरंगा यात्रा भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह की अगुवाई में निकाली गयी।
सुबह से हो रही बारिश के बावजूद जगह-जगह लोग खड़े होकर तिरंगा यात्रा का स्वागत कर रहे थे। जिले की सीमा अगई मोड़ पर मन्त्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्त्व में जोरदार स्वागत किया। तिरंगा यात्रा का रामपुर खास विधानसभा में रानीगंज कैथोला बाजार, नायापुरवा से लालगंज पहुँचने पर तहसील लालगंज में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राव वीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के समूह व आम लोगों ने जोरदार स्वागत किया। तहसील से चौराहे तक मंत्री ने पैदल यात्रा कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद तिरंगा यात्रा सगरा, लीलापुर, रानीगंज अजगरा होते हुए मोहनगंज बाजार, कटरा, भुपियमऊ, पृथ्वीगंज से होते हुए रानीगंज से होकर शहीद स्थल कलहा पहुंची।
तिरंगा यात्रा में प्रतापगढ़ से अपना दल सांसद हरिवंश सिंह, सांसद कौशाम्बी संतोष सोनकर, मोती सिंह, हरि प्रताप सिंह, गुरूजी, वृजेश सौरभ, राजेन्द्र मिश्रा, राजेश जायसवाल, वृजेन्द्र पाण्डे, राकेश पाण्डे, सुशील सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com