Saturday , April 20 2024

गोमती नगर में मिला वृद्ध का शव

sauलखनऊ। गोमती नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह के वक्त स्थानीय लोगों ने एक वृद्ध का शव देखा तो इसकी सूचना सौ नम्बर पर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाऊस भेजवाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोमती नगर के हौसडिया चौराहे के पास सुबह कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग लगभग उम्र 70 को मृत देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुये पीएम रिर्पोट के लिये भेजवाया है।
मौके पर गयी गोमती नगर थाना की टीम बुजुर्ग की पहचान के लिये लगी हुई है। वहीं अभी तक मौत के कारण का पता नही लग सका है। पुलिस जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों की माने तो बुजुर्ग व्यक्ति को अक्सर ही इलाके में देखा जाता था। वह कहा का रहने वाला रहा और क्या करता था, इसके बारे में स्थानीय स्तर पर कोई जानता नही है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com