Tuesday , April 23 2024

चंपावत के बाराकोट विकासखंड में मिरतोली से घाट को जा रहे शव यात्रा का वाहन खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई

 चंपावत जिले में एक ओवरलोडेड पिकअप वाहन के खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 घायल हो गए। यह सभी लोग शव दाह के लिए रामेश्वर घाट जा रहे थे। शव भी इसी वाहन में था। मृतकों में दो की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायलों में छह की हालत गंभीर बनी हुई। इनमें से चार को हेलीकॉप्टर और दो को एंबुलेंस से  सुशीला तिवारी हॉस्पिटल,हल्द्वानी भेजा गया है। इस मालवाहक पिकअप वाहन में कुल 19 लोग सवार थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। सीएम ने मृतक आश्रितों को एक लाख एवं गंभीर घायलों को 50 हजार रुपये की अनुमन्य धनराशि शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।

शनिवार को बाराकोट ब्लाक के मिरतोली निवासी शेर सिंह भंडारी की पत्नी खीमा देवी (65) की मौत हो गई थी। रविवार को शव लेकर 20 ग्रामीण एक वाहन से रामेश्वर घाट के लिए रवाना हुए। दोपहर 12 बजे वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। वाहन में सवार गणेश सिंह बिष्ट ने किसी तरह कूद कर जान बचा ली और हादसे की सूचना फोन से पुलिस व ग्रामीणों को दी। उसे भी चोट आई है। 

पुलिस के साथ आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच राहत कार्य शुरू किया। दुर्घटना में छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो की मौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट में उपचार के दौरान हुई। 

अन्य घायलों का लोहाघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा व स्थानीय विधायक पूरन फर्त्याल ने अस्पताल पहुंच घायलों का हाल जाना।

मृतकों की सूची

तारा दत्त जोशी (42) पुत्र नारायण दत्त, कृष्णा चंद्र जोशी(44) पुत्र हेतराम, खिलानंद बहुगुणा (50) पुत्र जोगदत्त बहुगुणा,  प्रकाश सिंह (35) पुत्र कुंवर सिंह, त्रिलोक सिंह (40) पुत्र कल्याण सिंह।  दलीप सिंह 36 पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम पुनई, बाराकोट

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com