Thursday , April 25 2024

चांद से लाए गए तीन छोटे पत्थर गुरुवार को यहां एक नीलामी में आठ लाख 50 हजार डॉलर में बिके

 चांद से लाए गए तीन छोटे पत्थर गुरुवार को यहां एक नीलामी में आठ लाख 50 हजार डॉलर (करीब छह करोड़ रुपये) में बिके। इन्हें 1970 में चांद पर भेजे गए रूसी लूना-16 मिशन के दौरान हासिल किया गया था। शुरुआत में ये तत्कालीन सोवियत संघ के अंतरिक्ष कार्यक्रम के दिवंगत निदेशक सर्गेई पावलोविक कोरोलेव की पत्नी के पास थे। इन्हें पहली बार 1993 में नीलाम किया गया था।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अपोलो-8 अभियान की अगले महीने 50वीं वर्षगांठ है। नीलामी घर सोथबी ने इसी मौके पर अंतरिक्ष अभियानों से जुड़े 300 सामानों की यहां नीलामी की। चांद के पत्थरों के अलावा इस नीलामी में नासा के अंतरिक्ष यात्री पीट कॉनराड के लिए बनाए गए स्पेस शूट को 162,500 डॉलर (करीब 1.13 करोड़ रुपये) में खरीदा गया। अमेरिकी कलाकार नॉर्मन रॉकवेल द्वारा 1969 में बनाई गई तस्वीर ‘द फाइनल इंपॉसिबिलिटी: मैन ट्रैक्स ऑन द मून’ 87,500 डॉलर (करीब 61 लाख रुपये) में नीलाम हुई।

इन चीजों की भी हुई नीलामी 

इसके अलावा अंतरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति यूरी गागारिन के ऑटोग्राफ, अंतरिक्ष यान के मॉडल और चांद की तस्वीरों की भी नीलामी हुई। बता दें कि 21 दिसंबर, 1968 को लांच हुए अपोलो 8 मिशन में पहली बार तीन अंतरिक्ष यात्रियों फ्रैंक बोर्मैन, जेम्स लोवेल और विलियम एंडर्स को चांद्रमा के पास भेजा गया था। 

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com