Wednesday , April 24 2024

चीन के युद्धपोतों का हिंद महासागर में अभ्यास: सरकारी मीडिया

बीजिंग।चीन की सरकारी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार चीनी युद्धपोतों ने हिंद महासागर में गहरे समुद्र में अभ्यास किया है।

चीन की सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने अभ्यास की चार तस्वीरों के साथ आज ट्वीट किया, ‘‘चीन की नौसेना के बेडे ने पूर्वी हिंद महासागर में गहरे समुद्र में अभ्यास किया।

” शिन्हुआ ने हिंद महासागर में हुए अभ्यास के बारे में कोई विस्तृत जानकारी मुहैया नहीं करायी। हिंद महासागर में चीन की जनमुक्ति सेना नौसेना की सक्रियता बढ रही है।

जनमुक्ति सेना ने 2015 में अपनी नई सैन्य रणनीति रेखांकित करते हुए एक श्वेतपत्र जारी किया था जिसके बाद हिंद महासागर में उसकी नौसेना की मौजूदगी बढी है। जनमुक्ति सेना ने उसमें देश के तटों से दूर ‘‘गहरे समुद्र में सुरक्षा” के लिए अपनी नौसेना की ड्यूटी बढाने की बात कही थी।कोलंबो बंदरगाह और हाल में कराची में चीन की पनडुब्बियों की मौजूदगी ने भारत की चिंताएं बढा दी हैं।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com