Thursday , April 25 2024

जापान मिस यूनिवर्स प्रियंका योशीकावा का क्या है बंगाल से रिश्ता?

missभारतीय मूल की प्रियंका योशीकावा को मिस यूनिवर्स जापान के खिताब से नवाजा गया। इसके बाद भारत में खुशी की लहर दौड़ गई क्योंकि प्रियंका योशीकावा का बचपन यहां के बंगाल राज्य में बीता है। प्रियंका बंगाल के उस राजनीतिक खानदान से ताल्लुक रखती हैं जिसने बंगाल को अपना पहला मुख्यमंत्री प्रफु्ल्ल चंद्र घोष दिया था।प्रफु्ल्ल चंद्र घोष प्रियंका के ग्रेट ग्रैंड पा यानी की परदादा हैं इसलिए प्रियंका का बचपन (साल 2003- साल 2004) कोलकाता में बीता । 20 जनवरी 1994 को जापान के शहर टोक्यो में जन्मी प्रियंका के पिता अरूण घोष भारतीय और मां जापानी हैं। अरूण घोष आज से 36 साल पहले ही जापान में जाकर बस गए थे लेकिन उनकी जड़ें आज भी भारत के कोलकाता में बसी हुई हैं, इसलिए प्रियंका के अंदर आपको जापान की अदाएं भी दिखेगी और भारत के संस्कार भी। प्रियंका इस समय अपनी फैमिली के साथ टोक्यों में रहती हैं। प्रियंका बॉलीवुड अदाकारा की तरह दिखती हैं।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com