Friday , April 19 2024

ढाका हमले को देखते हुए देश के पांच राज्यों को किया गया हाई अलर्ट

नई दिल्ली :

tripura-border-security_577a102cc277fरमजान के पाख माह में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुए आतंकी हमले के बाद से सभी पड़ोसी देश सतर्क है। भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे पांच राज्यों में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिनमें बंगाल, त्रिपुरा, मेघालय, असम और मिजोरम शामिल है। सुरक्षा के लहजे से बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्सेज को तैनात कर दिया गया है।

बता दें कि भारत-बांग्लादेश 4,096 किमी की सीमा साझा करते है। ये दुनिया की पांचवी सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा है। इसके तहत सबसे लंबी दूरी बांग्लादेश के साथ 2,217 किमी लगती है। इसके अलावा अन्य 4 राज्यों में सीमा की दूरी त्रिपुरा-856 किमी, मेघालय-443 किमी, असम-262 किमी और मिजोरम-180 किमी लगती है।

पश्चिम बंगाल प्रशासन ने भी राज्य पुलिस को हाइ अलर्ट पर रखा है। साथ ही सीमावर्ती इलाकों पर होने वाली संदिग्धों गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने का भी आदेश दिया गया है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com