Friday , April 19 2024

तिरंगा यात्रा के लिए भाजपा के पोस्टर में नेहरू की इन्ट्री

bjpबाराबंकी।बाराबंकी में भाजपा के प्रदेश महामंत्री तथा तिरंगा यात्रा के प्रभारी पंकज सिंह की उपस्थिति में तिरंगा यात्रा के लिए जो पोस्टर भाजपा नेताओं द्वारा लगाए गए। उसमें जवाहर लाल नेहरू को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। नेहरू के साथ-साथ भाजपा के इस पोस्टर में लाल बहादुर शास्त्री को प्रमुखता से स्थान दिया गया है।भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने सवाल को टालते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में बहुत से लोगों का योगदान रहा है, मगर बाराबंकी से भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि संसद के सेन्ट्रल हाल में नेहरू जी का भव्य चित्र लगा हुआ है।इस बात को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉक्टर पी.एल पुनिया ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के पास तिरंगा यात्रा के लिए आदर्श नेता हैं ही नहीं। इनके आदर्श नेता सावरकर जी तो अंग्रेजों की मदद कर रहे थे इसलिए इनके पास मजबूरी है कि यह कांग्रेस के नेताओं के चित्र लगाएं। क्योंकि जब-जब तिरंगा और स्वतंत्रता की बात होगी तो हमेशा कांग्रेस के नेता ही याद आएंगे। इस पोस्टर में कांग्रेसी नेताओं के चित्र पर भाजपा के नेता जवाब दे रहे हैं मगर इस सवाल पर असहज जरूर हैं। मगर कांग्रेस इस मुद्दे पर खुलकर भाजपा से खेल रही है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com