Sunday , April 21 2024

दक्षिणी विधानसभा से निकलेगी राहुल संदेश यात्रा कल

rahulवाराणसी। शहर की दक्षिणी विधानसभा में अपनी खोयी सियासी जमीन को हासिल करने के लिए कांग्रेस 15 अक्टूबर को राहुल संदेश यात्रा निकालेगी। राहुल संदेश यात्रा को लेकर उत्साहित पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि यात्रा की शुरुआत टाउनहॉल स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगी।

संदेश यात्रा टाउनहॉल से मैदागिन, चौक, बांसफाटक, गोदौलिया, नई सड़क, चेतगंज होते हुए लहुराबीर पहुंचेगी। यहां आजाद पार्क में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को माल्यार्पण के पश्चात सभा होगी। शहर के दक्षिणी विधानसभा के बाद कांग्रेस की ग्रामीण अंचल में राहुल संदेश यात्रा की शुरूआत रोहनिया विधानसभा क्षेत्र से होगी। जिलाध्यक्ष प्रजानाथ

शर्मा की माने तो 27 साल यूपी बेहाल यात्रा के दौरान ग्रामीणों से भरवाए गए किसान मांग पत्र का सत्यापन भी संदेश यात्रा के दौरान होगा।
उन्होंने बताया कि सभी मांग पत्रों को एकत्र कर उसे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजा जायेगा। पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में किसान यह मांग पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपेंगे। इसके बाद संसद का घेराव भी होगा।

कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के मुताबिक शहर दक्षिणी में राहुल संदेश यात्रा निकालकर कांग्रेस नागरिकों को लुभाने के लिए स्थानीय भाजपा सांसद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी जमकर निशाना साधेगी। पार्टी के बड़े स्थानीय नेताओं के साथ छोटे नेता भी पीएम पर शब्दबाड़ छोड़ माहौल बनाने में जुट गये हैं।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com