Saturday , April 20 2024

दक्षिण अफ्रीका के जोहानेसबर्ग में शवों को दफनाने के लिए कब्रों की कमी हो गई

शवों को दफ़नाने के लिये अब कब्रे कम पड़ने लगी है दक्षिण अफ्रीका के जोहानेसबर्ग में शवों को दफनाने के लिए कब्रों की कमी हो गई है। इसके चलते ज्यादातर लोग परिजन के अंतिम संस्कार के लिए पहले से बनी कब्रों को दोबारा खोद रहे हैं। वही हर हफ्ते शहर में 50 से 60 कब्रें दोबारा खोदी जा रही हैं, ताकि पहले से दफन शव के ऊपरी हिस्से में एक और शव दफनाया जा सके। अधिकारियों के मुताबिक- सिर्फ जोहानेसबर्ग ही ऐसा अकेला शहर नहीं है, जहां कब्रों की कमी हो रही है। इससे पहले डरबन में भी करीब तीन दशक पहले यही समस्या सामने आई थी। लेकिन तब यह परेशानी एचआईवी/एड्स से मरने वालों की बढ़ती संख्या और राजनीतिक हिंसा की वजह से पैदा हुई थी।

वही अब कब्रों की भारी कमी से निपटने के लिए सरकार जल्द ही एक नया कानून  प्रस्ताव दे सकती है, जिसके तहत जमीन को जबरदस्ती कब्जे किया जा सकेगा। इसके जरिए सरकार रंगभेद और उपनिवेशवाद के बाद पैदा हुईं असमानता को खत्म किया जा सकेगा। साथ ही लोगों को कब्र के लिए भी जगह मिल सकेगी। 

दक्षिण अफ्रीका के सिमिट्री एसोसिएशन के चेयरमैन डेनिस इंग की माने तो अब लोगों को समझना होगा कि शव को दफनाने की जगह जल्द खत्म हो जाएगी। ऐसे में कब्रों को दोबारा इस्तेमाल करने और शवों को जलाए जाने के विकल्प के बारे में सोचना होगा। लेकिन अफ्रीकी समुदायों में अभी जलाए जाने को अप्राकृतिक और गैर-पारंपरिक माना जाता है। 

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com