Thursday , April 25 2024

दलितों को बेचकर राजनीति करती हैं माया : केशव

सीतापुर। प्रदेश में सपा पार्टी गुंडा गर्दी वाली पार्टी बनकर रह गयी है। खनन भू माफियाओं के सीने चैड़े हो गए है। फरियादियों की कोई सुनवाई नहीं है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है।

यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने रामलीला मैदान पर भाजपा विधानसभा प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव के समर्थन मे आयोजित जनसभा मे उमड़े जन सैलाब को सम्भोधित करते हुए कही। 

उन्होंने कहा कि बहन मायावती ने दलितों व गरीबों के वोट को बेचकर राजनीति की है। दलित वोट अब समझ चुका है कि यूपी मे जातिवाद समाप्त हो चुका है अब सिर्फ विकास की गंगा बहेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में किसानों की आँखों मे दुःख के आंसू नहीं खुशी के आंसू देखूंगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर बलात्कारी गुंडे माफिया भू माफिया जेल मे होंगे। गांवों को 24 घंटे बिजली मिलेंगी महिलाओ की सुरक्षा के लिए एन्टी रोमियो दल का गठन किया जायेगा व किसानों का कर्जा माफ होगा फसल बीमा योजना को तेजी से लागू किया जायेगा।
उन्होंने सीतापुर विधानसभा की 09 विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की जनता से अपील की। प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा माला पहना कर स्वागत किया।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com