Friday , April 19 2024

दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चरतीलाल गोयल का निधन

chritaनई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल के पिता चरतीलाल गोयल का सोमवार देर रात निधन हो गया है। स्व. गोयल 90 के दशक में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं में शुमार थे। इस समय उनकी उम्र 89 वर्ष थी।
चरतीलाल गोयल का अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर निगम बोध घाट पर किया जाएगा। दिल्ली के वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी रह चुके चरती लाल गोयल का जन्म 1927 में हरियाणा के रोहतक जिले के एक गांव में हुआ था। वह बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जुडे रहे थे। वह 1951 में भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य बने थे। चरतीलाल गोयल दिल्ली में भाजपा की पहली सरकार, मदनलाल खुराना की सरकार में विधान सभा के अध्यक्ष बने थे।दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को चरतीलाल गोयल के निवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किये व निधन पर दुख जताया ।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com