Saturday , April 20 2024

देश में घट रही है हिन्दू जनसंख्या : रिजिजू

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश को हिंदू राज्य में परिवर्तित करने संबंधी टिप्पणी के लिए कांग्रेस की कड़ी आलोचना की है।

किरण रिजिजू ने सोमवार को अपने ट्विटर पर जारी संदेश में कहा कि भारत में हिंदुओं की जनसंख्या घट रही है क्योंकि हिंदू कभी भी लोगों का धर्म परिवर्तित नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि आसपास के कुछ देशों के मुकाबले भारत में अल्पसंख्यकों की जनसंख्या बढ़ रही है।

उन्होंने अपने ट्विटर पर अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस (एपीसीसी) की उक्त टिप्पणी संबंधी समाचार को भी साझा किया है जिसमें कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि भाजपा अरुणाचल को हिन्दू राज्य में बदलना चाहती है।

रिजिजू ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि कांग्रेस को ऐसे भड़काऊ बयान नहीं देने चाहिए। भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है। यहां हर धर्म को स्वतंत्रता मिली हुई है और सभी शांति से रह रहे हैं।

उन्होंने सवाल किया कि आखिर कांग्रेस क्यों ऐसे गैरजिम्मेदाराना बयान दे रही है। अरुणाचल प्रदेश में सभी लोग एक साथ शांति से मिल-जुलकर रह रहे हैं।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com