Tuesday , April 23 2024

नरेश उत्तम ने सपा के चार जिलाध्यक्षों को किया बहाल

nareshलखनऊ। दो धड़ों में बंटी समाजवादी पार्टी में जहां एक ओर सुलह की कोशिशें चल रहीं हैं तो दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर अखिलेश के निर्देशों पर अमल करना भी शुरू कर दिया है।

इसी कड़ी में अखिलेश यादव की ओर से बनाये गए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पूर्व नामित अध्यक्षों देवरिया के जिलाध्यक्ष राम इकबाल यादव, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष राम अवध यादव, आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव एवं मिर्जापुर जनपद के जिलाध्यक्ष आशीष यादव सहित इन सभी जिला कार्यकारिणी को कार्य करते रहने का आदेश दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने इन जनपदों के सभी अध्यक्षों से तत्काल कार्यभार ग्रहण कर चुनाव तैयारियों में जुट जाने का आग्रह किया है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com