Saturday , April 20 2024

नहर में बस गिरने से 9 लोगों की मौत, 2-2 लाख रु. मुआवजे की घोषणा

%e0%a4%87%e0%a4%a8%e0%a5%87सीतापुर। तालगांव थाना क्षेत्र में लहरपुर बिसवां रोड पर आज बस नहर मंे गिरने से नौ यात्रियों की मौत हो गयी।

एडीएम आरएस तिवारी ने बताया कि निजी बस का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बस शारदा नहर में गिर गयी। स्थानीय लोग मदद के लिए भागे और कई लोगों को सुरक्षित बचाया।

तिवारी ने बताया कि डूबने से दो महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गयी। बाद में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में तेजी आयी।

उन्होंने बताया कि दस लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक बचाव कार्य जारी था। गोताखोरों की मदद ली जा रही है। कुछ लोग अभी भी गायब हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढने की आशंका है। बस को नहर से निकालने के लिए के्रन मंगायी गयी है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com