Thursday , April 18 2024

निक ने इतनी महंगी रिंग देकर प्रियंका के बर्थडे पर की सगाई?

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से अपने अफेयर के कारण सुर्ख़ियों में बनी हुईं हैं. प्रियंका विदेशी सिंगर निक जोनस को डेट कर रहीं हैं और निक प्रियंका से उम्र में पूरे 10 साल छोटे हैं. प्रियंका लम्बे समय बाद बॉलीवुड में फिल्म ‘भारत’ के जरिए कमबैक कर रहीं थीं लेकिन अब उनके कमबैक पर विराम लग गया है. प्रियंका ने गुरुवार को ही फिल्म भारत का साथ छोड़ दिया जिसके बाद हर कोई हैरान हो गया. कहा जा रहा है कि प्रियंका ने निक से शादी करने के चक्कर में फिल्म भारत छोड़ दी.

वैसे इस समय तो सभी ओर बस प्रियंका की सगाई की ही चर्चा हो रही है. प्रियंका ने 18 जुलाई को ही अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है और ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका ने अपने बर्थडे के दिन ही निक से सगाई कर ली है. जी हां… प्रियंका ने अपने बॉयफ्रेंड निक के साथ लंदन में अपना बर्थडे सेलिब्रेशन किया था. सुनने में आया है कि, निक ने न्यूयॉर्क सिटी के Tiffany स्टोर से अपने लव पिगी चोप्स के लिए एक अंगूठी भी खरीदी थी. 

हाल ही में प्रियंका के सूत्र से पता चला है कि, प्रियंका और निक साथ में बहुत खुश हैं. निक के दोस्तों ने भी उन्हें पहले कभी इतना खुश नहीं देखा है. प्रियंका निक के साथ काफी ज्यादा एक्साइटेड भी हैं. निक तो प्रियंका के लिए बहुत ज्यादा सीरियस भी हैं.’ वैसे इन दिनों तो प्रियंका के हाथ में एक अंगूठी भी दिखाई देती है जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय भी बनी हुई है.

पको बता दें प्रियंका और निक अक्सर ही डेट पर स्पॉट होते ही रहते हैं. पिछले महीने ही प्रियंका और निक भारत आए थे जहां प्रियंका ने निक को अपनी फैमिली से भी मिलवाया था. वैसे सिर्फ निक ही नहीं बल्कि प्रियंका भी निक के परिवार से मिल चुकी है. अब तो बस सभी को इन लव बर्ड्स की शादी का ही बेसब्री से है.

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com