Saturday , April 20 2024

नींबू के अधिक सेवन से हो सकती है कमजोरी की समस्या !

tajनींबू वाला पानी पीने से शरीर को विटामिन सी और फाइबर मिलता है लेकिन अधिक नींबू का सेवन करने से कई समस्याएं हो सकती हैं। नींबू का अधिक सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। आइए जानें अधिक नींबू का सेवन करने से क्या-क्या समस्याएं होती है।

1. लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए नींबू के रस का सेवन करते है लेकिन इससे शरीर के कई सारे पोषक तत्व भी कम होते हैं, जिससे कमजोरी होती है।

2. नींबू से बनी ड्रिंक पीने से दांतों की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचता है। बेहतर है कि स्ट्रा की मदद से नींबू पानी पीएं। इससे दांतों को नुकसान नहीं पहुंचेगा।

3. किसी भी तरह की एलर्जी होने पर नींबू का रस ज्यादा न पीएं। इससे एलर्जी बढ़ सकती है।

4. इसका अधिक सेवन करने से सीने में जलन होने लगती है इसलिए इसका अधिक सेवन न करें।

5. नींबू पानी अधिक पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे शरीर में यूरीन जरूरत से ज्यादा बनने लगता है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com