Friday , April 19 2024

नेपाल: नदी में बस गिरने से 30 यात्रियों की मौत, कई घायल

napaalवीरगंज नेपाल में रौतहट जिले के मुख्यालय गौर से पोखरा के लिए जा रही विन्ध्यवासिनी ट्रैवेल्स की बस चितवन जिला के चंडीभंज्यांङ नामक स्थान पर त्रिशुली नदी में एक सौ फीट नीचे गिर गयी, जिसमें सवार 45 यात्रियों में से 30 यात्रियों की मृत्यु हो गयी। एक दर्जन यात्री घायल हैं। हादसा गुरुवार की देर रात का है। मृतकों में कोई भारतीय है या नहीं, इसकी सूचना नहीं मिल सकी है। 21 यात्रियों के शव निकाले जा चुके हैं, जिनमें से ग्यारह की पहचान की गयी है।घटना स्थल पर कैम्प कर रहे मध्यमांचल के डीआई जी पशुपति उपाध्याय ने बताया कि नदी से शव निकालने का कार्य जारी है। मरने वालो में से अबक 21 लोगो में से 11लोगों की पहचान रौतहट निवासी के रूप में हुई है।घायलों का उपचार चितवन अस्पताल में किया जा रहा है। मरने वालों के नाम हैं- अविनाश चौधरी गौर,जितेन्द्र गिरी इनरवारी रौतहट,गणेश गिरी इनरवारी रौतहट,राकेश यादव गौर,राजेशयादव मूडवाला गौर,चितरंजन यादव मूडवाला गौर,गणेश शाह गौर रौतहट,ललनप्रसाद राजपूरकुडिया रौतहट,संजय कुमार गौर,राजेश गुप्ता गौर,बिगन राजपुर तुलसी निवासी। शेष यात्रियों की पहचान की जा रही है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com