Wednesday , April 24 2024

पंचर साइकिल तोड़कर सैफई फेंकेगी जनता – केशव मौर्य

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने चंदौली एवं गाजीपुर में भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार करते हुए शासन-प्रशासन को चेताया कि अधिकारी सुधर जाये और ईमानदारी से काम करे किसी पार्टी के पदाधिकारी के रूप में काम न करे।

सपा की साईकिल तो पहले से ही पंचर हो गई थी,अब जनता उसे तोड़कर सैफई फेंकने का काम करेगी। अब उप्र से समाजवादी पार्टी की विदाई सुनिश्चित हो गई है। प्रदेश में दहशतगर्दी अब नहीं चलेगी। अब गुण्डा, माफिया या तो प्रदेश छोड़ देंगे या जेल में रहेंगे।

उन्होंने कहा कि उप्र की जनता प्रदेश में परिवर्तन लाना चाहती है इसलिए जनता ने भाजपा को 300 से ज्यादा सीटें जिताने का मन बना लिया है। अब प्रदेश में सपा-बसपा की दाल गलने वाली नहीं है।

सपा सरकार तो गुण्डाराज के रूप में जगजाहिर है ही बहन ने पूर्वांचल में गुण्डों को अपने साथ लेने का काम करके अपनी मंशा जता दी है। उप्र में पुलिस रसूख देखकर कानून की परिभाषा बदल देती है।

बलात्कार के आरोपियों की गिरफ्तारी में हिलाहवाली अखिलेश सरकार बदरंग चेहरा दिखाती है। ये सभी सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार बढ़ गया है पिछले 14 सालों में सपा-बसपा ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। कहा कि जिस बहुमत के साथ केन्द्र में मोदी जी की सरकार बनी इसी प्रकार उप्र में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। 11 मार्च को जैसे ही प्रदेश में कमल खिलेगा। किसानों का कर्ज माफ हो जायेगा।

किसी गरीब के घर बेटी जन्म लेगी तो बिना भेदभाव के 50 हजार रूपये का बांड दिया जायेगा। मोदी जी प्रधानमंत्री बनने के बाद गरीबो के लिए काम करने के लिए जुटे हुए है। श्री मौर्य ने कहा कि अखिलेश सरकार के घोटाले अब खुलने लगे है।

सरकार बनते ही 14 साल के भ्रष्टाचार का हिसाब लिया जायेगा और दोषियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी। प्रदेश में 11 मार्च के बाद गुण्डाराज, माफियाराज और अराजकता के राज्य का अंत हो जायेगा। सपा रूपी नागनाथ और बसपा रूपी सांपनाथ को खत्म करने के साथ ही कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का समय आ गया है।

सपा राज्य में समाजवादी गुण्डों का राज्य था, गुण्डे थाने चला रहे है। वहीं भाजपा के शासन में पुलिस अधिकारी जनता की व्यथा आदर के साथ सुनेंगे। जिन व्यापारियों की जमीनों पर अपराधियों, गण्डो व भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया है वह तुरंत खाली कर दें वरना 11 मार्च के बाद जेल जाने को तैयार रहे। प्रदेश में भाजपा की प्रचंड़ बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com