Friday , April 19 2024

पाक ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का फिर उल्लंघन किया

paakश्रीनगर। कश्मीर के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आज पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का फिर उल्लंघन किया। उन्होंने भारतीय सेना की चौकियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

बीते दो दिन में, पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम के उल्लंघन की यह दूसरी घटना है। एक सैन्य अधिकारी ने बताया,पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना उकसावे के ही सुबह करीब सात बजे नौगाम सेक्टर पर स्थित भारतीय चौकियों पर गोलीबारी शुरु कर दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने छोटे हथियारों और मोर्टार का इस्तेमाल किया लेकिन किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

उन्होंने कहा, हमारे सैनिकों ने संयम बरता है और अब तक जवाबी कार्रवाई नहीं की है। कल पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भी पाकिस्तानी सैनिकों ने छोटे हथियारों से भारतीय चौकियों को निशाना बनाया था।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com