Thursday , April 25 2024

पीलतनगरी में आज दो बुजुर्ग महिलाओं की हत्या से सनसनी फैल गई है

पीलतनगरी में आज दो बुजुर्ग महिलाओं की हत्या से सनसनी फैल गई है। लूट के बाद दोनों सगी बहनों की हत्या को अंजाम दिया गया है।

मुरादाबाद के मुगलपुरा के पानदरीबा में दो बुजुर्ग सगी बहनों की लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई। लग रहा है कि इस वारदात को कल देर रात अंजाम दिया गया है। यहां पर पानदरीबा के एक मकान में राजरानी (75) और कुसुम (73) रहतीं थीं। मकान मेटल कारोबारी रमेश है। इस मकान के नीचे के हिस्से में ऑटो चालक सुनील रहता है, जबकि दोनों बहने ऊपर रहती थीं। आज सुनील किसी काम से सुबह ऊपर आया तब घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उसने पुलिस व परिवार के लोगों को जानकारी दी।

दोनों बहने कई वर्ष से यहां पर किराए पर रह रही थीं। रात में किसी समय लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने वारदात की। पुलिस जब पहुंची तो घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। इनमें से बड़ी राजरानी की तीन बेटियां और दो बेटे हैं। सभी की शादी हो चुकी है। यह सभी लोग अलग-अलग रहते हैं। कुसुम राजरानी की छोटी बहन थी। यहां मौके पर एसएसपी भी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे हैं। 

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com