Friday , April 19 2024

पुलिस मुख्यालय में घुसा अजगर, मचा हड़कम्प

pu,ajलखनऊ। राजधानी लखनऊ के पुलिस मुख्यालय में जहां परिंदा भी पर नही मार सकता, वहां शुक्रवार को सुबह एक अजगर घुस आया। अजगर घुसने की सूचना पर वहां हड़कम्प मच गया और वन्य विभाग को सूचना दी गयी। बता दें कि पुलिस मुख्यालय के एकाउण्ट शाखा के मुख्य द्वार पर सुबह के समय अजगर देखा गया। अजगर देखने वाले पुलिस कर्मचारी भौचक रह गये और तत्काल अपने उच्च अधिकारियों को इस बाबत जानकारी दी। वन्य विभाग की टीम को फोन से सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची टीम ने अजगर को पकड़ा और वहां से ले गये। जानकारी हो कि बीते दिनों एनएक्ससी भवन में बिज्जु निकल आया था, जब वहां के कर्मचारियों ने सूझबूझ के साथ उसे हटाया था। इसी प्रकार सरकारी विभागों में सांप और जोंक देखे जाने की सूचनायें भी मिलती रही है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com