Thursday , April 25 2024

फिर एक और विधायक पर दुर्व्यवहार का केस

parkashनई दिल्ली । साउथ ईस्ट दिल्ली के देवली इलाके के विधायक प्रकाश झारवाल पर महिला से छेड़छाड़ व बदसूल के आरोप पर ग्रेटर कैलाश थाने की पुलिस ने दर्ज किया है। प्रकाश झारवाल देवली विधानसभा से विधायक हैं। मामला दो जून का है। वहीं, विधायक प्रकाश जारवाल ने इसके लिए भाजपा को घेरा है। उन्होंने कहा कि सब भाजपा की चाल है और उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है। महिला का आरोप है कि वह पानी समस्या को लेकर विधायक प्रकाश के ग्रेटर कैलाश के दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर गई थी। महिला का कहना है कि वहां विधायक प्रकाश जारवाल ने उन्हें धक्का मारते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया। महिला का यह भी आरोप है कि इससे पहले विधायक के साथियों ने उसके साथ बुरा बर्ताव किया और जान से मारने की धमकी दी थी।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com