Saturday , April 20 2024

बड़ा हादसा, निर्माणाधीन ओवरब्रिज गिरा, भयावह तस्वीरें देख कांप जाएगी आपकी रूह

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार शाम बड़ा हादसा हुआ है। निर्माणाधीन फ्लाईओवर का स्लैब सड़क पर गिर गया। इसकी चपेट में दर्जनों वाहन आ गए। हादसे में 50 से ज्यादा लोग फंस गए। 10 से ज्यादा मौतों की आशंका है। हादसे की तस्वीरें बता रही हैं कि यह कितना वीभत्स है।

ओवरब्रिज का एक हिस्सा वहां से गुजर रही एक रोडवेज बस और कई गाड़ियों के ऊपर गिर गया। हादसा शहर के सबसे प्रमुख मार्ग पर हुआ है। हादसे के बाद हर ओर चीख पुकार मच गई। स्टेशन आने और जाने का रास्ता बंद हो गया।

अब तक हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है जबकि कई घायल हो गए हैं। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को तेजी से राहत कार्य करने के आदेश दी है।

हादसे के बाद स्थानीय लोग मदद को सबसे पहले पहुंचे। हादसे में 50 से अधिक लोगों के हताहत होने की आशंका हैं। खबर लिखे जाने तक वाराणसी जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

यूपी पुलिस, आर्मी, एनडीआरएफ के जवान घायल लोगों को मलबे में से निकालने में जुटे हैं। घायलों को मंडलीय अस्पताल, कबीरचौरा और बीएचयू अस्पताल भेजा जा रहा है।

मलबे को हटाने के लिए छह क्रेन मंगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। ट्वीट करते हुए योगी ने जिला प्रशासन से तेजी से बचाव कार्य करने और लोगों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।

हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। ट्वीट करते हुए योगी ने जिला प्रशासन से तेजी से बचाव कार्य करने और लोगों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बताया है कि उपमुख्यमंत्री कैशव प्रसाद मौर्य वाराणसी पहुंच रहे हैं। मृतकों का पांच लाख और गंभीर रूप से घायलों को दो लाख रुपये देने की घोषणा की गई है।

इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। ट्वीट करते हुए योगी ने जिला प्रशासन से तेजी से बचाव कार्य करने और लोगों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बताया है कि उपमुख्यमंत्री कैशव प्रसाद मौर्य वाराणसी पहुंच रहे हैं। मृतकों का पांच लाख और गंभीर रूप से घायलों को दो लाख रुपये देने की घोषणा की गई है।

इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। ट्वीट करते हुए योगी ने जिला प्रशासन से तेजी से बचाव कार्य करने और लोगों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बताया है कि उपमुख्यमंत्री कैशव प्रसाद मौर्य वाराणसी पहुंच रहे हैं। मृतकों का पांच लाख और गंभीर रूप से घायलों को दो लाख रुपये देने की घोषणा की गई है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com