Friday , April 19 2024

बाढ़ राहत कार्याें में लापरवाही हुई तो नपेंगे अफसरः शिवपाल

big_371318_1434362339लखनऊ। प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। संबंधित जनपदों के डीएम एवं बाढ़ से संबंधित विभागीय अधिकारी राहत कार्यों में जुटकर पीड़ितों को तत्काल राहत सामग्री का वितरण सुनिश्चित करें। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से पीड़ितों की मिलने पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह बात कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने गुरूवार को बलरामपुर और सिदार्थनगर जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को हवाई सर्वेक्षण के बाद राजधानी लौटने पर पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहंुंचाने के सरकार ने पूरे इंतजाम किए है। राहत सामग्री के अवाला पीड़ितों को खाद्य सामग्री वितरित करने की भी व्यवस्था सुनिश्चित करे। जनपद के जिलाधिकारी मौके पर जाकर वितरण में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जा रही है इसकी जांच करें। बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और पर्याप्त खाद्य सामग्री पहुंचाने का इंतजाम करवाएं। उन्होंने बताया कि पूर्वोंचल में बाढ़ की चपेट में कई जनपद है। बाढ़ से कई स्थानों पर बुरा हाल है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के हालात पैदा हो गए। बाढ़ प्रभावित लोगांे को राहत पहुंचाना सरकार की पहली प्राथमिकता है। इससे जनहानि या पशुहानि हुई तो उसके लिए जनपद के जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकास को जिम्मेदार माना जाएगा। उन्होंने जनपद के अफसरों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगाह रखने के निर्देश भी दिए।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com