Saturday , April 20 2024

बेटी के सम्मान में सड़कों पर उतरी महिला मोर्चा, किया जोरदार प्रदर्शन

3... (1)लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गाली काण्ड की आग बढ़ती ही जा रही है। बेटी के सम्मान में भाजपा की महिला मोर्चा आज फिर से गुरूवार को लखनऊ की सड़कों पर उतर आई। जहां गुस्साई नारियों ने दयाशंकर सिंह की बेटी के लिए की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर बसपा के खिलाफ जोरदार नारे बाजी कर प्रदर्शन किया। बेटी के सम्मान में किए गए प्रदर्शन में महिलाओं का पुलिस से जबरदस्त युद्ध हुआ। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा ने नारे बाजी करते हुए कहा कि बसपा के महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत कई नेताओं पर कार्यवाई होनी चाहिए। दोषियों पर सरकार को जल्द से जल्द कर्रवाई करनी चाहिए।

3इस प्रदर्शन में विभिन्न जिलों से आई महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने परिवर्तन चैक पर अपनी रणनीति बना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या के नेतृत्व में मोर्चे को गति प्रदान की। जैसे ही महिलाओं के गुस्से ने आक्रोश का रूप ले लिया वहीं पुलिस ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास ही रेाक लगा दी। जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शन कर रही महिलाओं के बीच घंटों झड़प होती रही। देखते ही देखते प्रदर्शन ने युद्ध का रूप ले लिया।  भाजपा महिला मोर्चा की बीस सदस्यों की एक टीम ने राज्यपाल राम नाईक से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। जिसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस प्रदर्शन को खत्म करवाया।

3.. (1)गौरतलब हो कि बीते दिनों भाजपा के दयाशंकर सिंह ने मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी जिसके बाद दयाशंकर सिंह को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। जिसके बाद दौरान बसपा कार्यकर्ताओं ने दयाशंकर सिंह की मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन में बसपा कार्यकर्ताओं ने दयाशंकर सिंह सहित उनकी मां, पत्नी, बहन और बेटी के खिलाफ काफी अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। जिसके बाद केशव मौर्य ने ‘बेटी के सम्मान में भाजपा मैदान में ’का नारा देते हुए दयाशंकर की बेटी की लड़ाई लड़ने की बात कही थी।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com