Wednesday , April 24 2024

बेहतर हॉकी खेलने के लिए मिला ध्यानचंद अवार्ड: सिलवानुस डुंगडुंग

dungरांची: नामचीन हॉकी खिलाड़ी और मेजर ध्यानचंद अवार्ड से सम्मानित ओलंपियन सिलवानुस डुंगडुंग ने कहा है कि हॉकी में उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए मुझे अवार्ड दिया गया है। श्री डुंगडुंग दिल्ली से रांची लौटने के बाद बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।उन्होंने कहा कि हॉकी जैसे परंपरागत खेलों के प्रति युवाओं की अभिरुचि जागृत करनी होगी। खेल से युवाओं के मानसिक विकास के साथ-साथ संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होगा। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इस युग में युवा कंप्यूटर और मोबाइल के पीछे भागते हैं। यह कुछ समय के लिये तो बेहतर है। लेकिन लंबे समय से इनकी संगत स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि हॉकी सहित अन्य खेलों को बढ़ाने के लिये केन्द्र और राज्य सरकार का प्रयास सराहनीय है। युवाओं को खेलों के विकास के लिए चलायी जानेवाली सरकार की योजनाओं का फायदा उठाना चाहिए।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com