Saturday , April 20 2024

भाजपा की ओर आ रहे पढ़े-लिखे मुसलमान: बालियान

s-vसहारनपुर। केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री डाॅ। संजीव बालियान ने कहा कि पढ़े-लिखे मुसलमान भाजपा की ओर आ रहे हैं। देश में विपक्ष कमजोर हो गया है, इसलिए गठबंधन की बात कर रहा है।

शनिवार को भाजपा की परिवर्तन यात्रा रैली में मुजफ्फरनगर के सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री डाॅ। संजीव बालियान ने कहा कि मुसलमानों को भाजपा का डर दिखाकर सपा, बसपा, कांग्रेस और दूसरी पार्टियां उनके वोट ले रही हैं, लेकिन पढ़ा-लिखा मुसलमान उनकी इस चालबाजी को समझ चुका है और भाजपा से जुड़ रहा है।

बसपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि बसपा ने पैसों की मंडी सजा दी है, जो जितना ज्यादा दाम दे सकता है, वह माल खरीद लेता है। इसलिए बसपा में भगदड़ मची है। मेरठ की सरधना सीट से भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि यूपी में साढ़े चार मुख्यमंत्री की सरकार चल रही है।

एक मुलायम सिंह यादव, दूसरे शिवपाल सिंह यादव, तीसरे रामगोपाल यादव, चैाथे आजम खान और आधे खुद अखिलेश यादव। साढ़े चार साल में सपा सरकार में हुए करोड़ों रुपए के घोटाले के पैसे की बंदरबांट को चाचा-भतीजे में जंग चल रही है। जनता उनकी असलियत जान चुकी है, इसलिए इस बार यूपी में भाजपा की सरकार बनवाएगी।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com