Saturday , April 20 2024

भाजपा की डर से सपा -कांग्रेस का हुआ गठबन्धन: राजनाथ

लखनऊ। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती साख और उसकी लहर के डर से सपा-कांग्रेस ने गठबन्धन किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की खाट सभा के दौरान ही उन्हें पता चल गया था कि उनकी खाट खड़ी हो गयी है।इसलिए उन्होंने सपा के साथ चुनावी गठबन्धन करने की पहल की किन्तु उन्हें ये नहीं पता था कि सपा की साईकिल की को मुलायम सिंह यादव ने पीछे वाली पहिया को पंक्चर कर दिया था।

सिह मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा के समर्थन में स्थानीय बाराबिरवा तथा अवध अस्पताल के समीप दो अलग-अलग जनसभाओं को सम्बोधित किया ।

उन्होंने अखिलेश सरकार के प्रदेश में विकास के नही कराए जाने का आरोप लगाया तथा कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यन्त खराब है जिसके कारण प्रदेश में विभिन्न प्रकार के जघन्य अपराध होते हैं जिनसे जनता त्रस्त हो चुकी है और वह परिवर्तन चाहती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में साफ सुथरी सरकार और कानून का राज देने में सक्षम भाजपा को सत्ता में लाने के लिए उनकी पार्टी की रीता बहुगुणा को जनता से जिताने की अपील की।

उन्होंने रीता बहुगुणा के परिवार के साफ सुथरी राजनीति का भी बखान किया और अपने मुख्यमंत्रित्व काल के समय प्रदेश में किए गए विकास कार्यो और कानून व्यवस्था की स्थिति के आधार पर भी जनता से समर्थन मांगा। इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय नेता और विभिन्न समाज के नेता गण उपस्थित थे।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com