Friday , April 19 2024

भाजपा ने मुख्यमंत्री के स्मार्ट फोन देने के ऐलान को बताया चुनावी शिगूफा

kasawलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा हाईस्कूल के विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन दिये जाने के ऐलान को चुनावी शिगूफा बताया है। उन्होंने डा0 भीमराव अम्बेडकर पर विवादित बयान के लिए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मो0 आजम खान को बर्खास्त करने की मांग भी की है।

सोमवार को यहां जारी एक बयान में केशव मौर्य ने स्मार्ट फोन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री अखिलेश को घेरते हुए कहा कि स्मार्ट फोन के चुनावी तोहफे से सपा सत्ता में लौटने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा अब अखिलेश यादव के भ्रम जाल में नहीं आयेगा।
उन्होने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने प्रदेश के प्रतिभाशाली शिक्षित युवाओं के रोजगार के अवसर के साथ छल किया है। केशव ने अखिलेश यादव से सवाल किया 2012 के चुनावों में टैबलेट बांटने का वादा करने वाले मुख्यमंत्री बतायें कि उन्होेंने अपने सपा सरकार के कार्यकाल में राज्य के कितने विद्यार्थियों को टैबलेट दिया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार चाहिए। कानून का राज, सुशासन, विकास, अच्छी सड़कें, उत्तम स्वास्थ सेवाऐं और गुणवत्ता परक शिक्षा व्यवस्था चाहिए। उन्हें मुख्यमंत्री के स्मार्ट फोन का चुनावी तोहफा नहंी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी प्रदेश का युवा आपके स्मार्ट फोन के लालच में आने वाला नहीं है उसने कुशासन को जड़ से फेंकने का फैसला कर लिया है।
आजम के बर्खास्तगी की मांग
केशव मौर्य ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मो0 आजम खान द्वारा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर पर टिप्पड़ी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का अपमान भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने बाबा साहब के प्रति अपमान जनक टिप्पणी के लिए आजम की तत्काल बर्खास्तगी की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिस सरकार के मंत्री, विधायक तथा पदाधिकारियों के संरक्षण में आम जनता की तथा सरकारी जमीनों पर अबैध कब्जे हो रहे हंै। उसके आजम खान जैसे मंत्री भारत रत्न बाबा साहब पर अर्मादित टिप्पणी कर भू-माफिओं और अराजक तत्वों को प्रोत्साहन प्रदान कर रहे हैं।
गौरतलब है कि आजम ने आज गाजियाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान डा0 अम्बेडकर पर विवादित टिप्पणी की थी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में आजम ने कहा कि समूचे उत्तर प्रदेश में अम्बेडकर की मूर्तियां जिस तरह लगी हैं, सभी में उनके खड़े हांथ और इशारा कर रही उंगली बसपा के मूल उद्देश्य को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर की उंगली इशारा करती है कि यह जमीन तो मेरी है वह सामने वाला प्लॉट खाली है। वहां भी मैं जल्दी ही आऊंगा।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com