Saturday , April 20 2024

भाजपा परिवर्तन यात्रा 5 को इलाहाबाद पहुंचेगी : अवधेश

mmmइलाहाबाद। यूपी में कायम जंगलराज को समाप्त करना है। इसलिए भाजपा परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। यह परिवर्तन यात्रा शहर में पांच दिसम्बर को पहुंचेगी।

शनिवार को भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष अवधेश चन्द्र गुप्त ने पत्रकारों को जानकारी दी। बताया कि परिवर्तन यात्रा का कुल 23 स्थानों पर स्वागत होगा।

प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है। प्रदेश में अपराधियों को संरक्षण मिलने की बात कही। बसपा और कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा।

श्री गुप्ता ने बताया कि परिवर्तन यात्रा 5 दिसम्बर को सर्वप्रथम नैनी स्थित मेवालाल की बगिया पर दोपहर एक बजे पहुंचेगी। परिवर्तन यात्रा अन्य तय स्थानों से होते हुए अन्त में सुन्दरम टावर पर रात्रि विश्राम की व्यवस्था होगी। परिवर्तन यात्रा में भाजपा के कई दिग्गज नेता उपस्थित रहेंगे।

परिवर्तन यात्रा में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, सांसद केशव प्रसाद मौर्य, सांसद इलाहाबाद श्यामा चरण गुप्ता, कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर, विधायक लखनऊ डा.रीता बहुगुणा जोशी आदि अन्य नेता रहेंगे।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com