Saturday , April 20 2024

भारतीय खिलाड़ी अपनी मां का नाम लिखा जर्सी पहन मैदान पर उतरे

inविशाखापत्तनम। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों के आखिरी व निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम के खिलाड़ी अपनी मां का नाम लिखा जर्सी पहन मैदान पर उतरे।

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब टॉस करने आए तो उनके जर्सी पर ‘देवकी’ लिखा था, जो उनकी मां का नाम है। इसी तरह हर खिलाड़ी की जर्सी पर उसकी मां का नाम था।

कप्तान ने इस मौके पर देश के जवानों को भी मैसेज दिया।मैच शुरू होने से पहले जब राष्ट्र गान के लिए ग्राउंड पर खिलाड़ी आए तो उनकी जर्सी पर मां का नाम था। ओपनिंग के लिए उतरे अजिंक्य रहाणे की जर्सी पर उनकी मां का नाम सुजाता लिखा था। वहीं, रोहित शर्मा अपनी मां पूर्णिमा शर्मा के नाम के साथ ओपनिंग करने उतरे।

धोनी ने इस ऐतिहासिक क्षण पर मां की भूमिका की तुलना देश के जवान से की। उन्होंने कहा कि एक मां का कद देश की रक्षा करने वाले जवान के बराबर है। जितना एक जवान देश की रक्षा के लिए अपना योगदान देता है, वैसी ही भूमिका मां अपने बच्चों के लिए निभाती है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com