Saturday , April 20 2024

मनोज तिवारी के नाम पर ठगने वाला युवक गिरफ्तार

arrested_22_07_2016भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी के नाम पर ठगी करने वाले को मुंबई के बांगुरनगर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर भोजपुरी लेखिका रंजू सिन्हा से 4.75 लाख की ठगी का आरोप है। उसने सिन्हा के करीब 50 गाने भी चुराए हैं। आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार कमलेश सिंह के रूप में हुई है। बोरिवली मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने उसे 28 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने प्रदीप को हरियाणा से गिरफ्तार किया। वह पिछले छह महीने से प्रोफेशनल गायक बनकर यहां रह रहा था। कुछ फिल्मों और भोजपुरी एल्बम में उसने गाने भी गाए हैं। इसके अलावा भोजपुरी में लोकगीत एल्बम भी बनाया है। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन और चार सिम बरामद किए। इनमें वह नंबर भी शामिल है, जिससे वह रंजू सिन्हा से संपर्क करता था। उसका पूरा परिवार बिहार के बक्सर में रहता है।

कैसे करता था ठगी

आरोपी प्रदीप ने भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी के नाम से फेसबुक पर अकाउंट बनाया था। इस पर उसने तस्वीर भी उन्हीं की लगाई थी। पीड़िता ने उसे असली मनोज तिवारी समझते हुए उससे बात शुरू की। उसने पीड़िता से एल्बम बनाने के नाम पर पैसों और गानों की ठगी की थी। उन्हीं के लिखे गानों से उसने अपने एल्बम बनाए और ऑर्केस्ट्रा व जागरण आदि में भी उनका इस्तेमाल किया।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com