Thursday , April 18 2024

मशहूर उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का निधन

मेरठ । जाने-माने उपन्यासकार और लगभग आधा दर्जन फिल्मों के स्क्रिप्ट राइटर वेद प्रकाश शर्मा का शुक्रवार रात निधन हो गया। उनका नॉवेल ‘वर्दी वाला गुंडा’ ने धूम मचा दी थी।

कहा जाता है कि साल 1993 में पहले ही दिन इसकी 15 लाख कॉपियां बिक गई थीं। वह 62 वर्ष के थे। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वेद प्रकाश शर्मा लगभग एक साल से बीमार थे। उन्हें फेफड़े में संक्रमण हो गया था। मेरठ से मुंबई तक उनका इलाज चला।

06 जून 1955 को जन्मे वेद प्रकाश शर्मा के ‘वर्दी वाला गुंडा’, ‘बहू मांगे इंसाफ’, ‘दूर की कौड़ी’, ‘शाकाहारी खंजर’ जैसे कई उपन्यासों ने धूम मचा दी थी। वेद प्रकाश ने पहले दूसरों के लिए ‘गोस्ट राइटिंग’ की। फिर खुद का नाम मिला।

उन्होंने शुक्रवार को रात 11.50 बजे अंतिम सांस ली। वेद प्रकाश के परिवार में एक बेटा शगुन शर्मा और तीन बेटियां हैं। वेद प्रकाश ने कुल 173 उपन्यास लिखे थे।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com