Saturday , April 20 2024

मुंबई में भीषण बारिश से इमारत गिरी, 3 घायल

मुंबई। मुंबई में लगातार हो रही बारिश से गिरगांव में एक इमारत ढ़ह गई। इस घटना में 3 लोग दब गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही अग्रिशमन दल के जवान तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मलवे में दबे तीनों घायलों को निकाल कर अस्पताल में पहुंचाया, जहां तीनों का इलाज जारी है।

दक्षिण मुंबई में स्थित गिरगांव में सैकड़ों साल पुरानी इमारतें हैं। यहां आए दिनों पुरानी इमारतों का ढहना आम बात हो गई है। इनमें से कई इमारतों को खतरनाक घोषित कर दिया गया है। इसके बावजूद इन खतरनाक इमारतों में लोग रहने के लिए मजबूर हैं। गिरगांव में स्थित भटवाड़ी में आर्यन उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास खतरनाक बन चुकी इमारत भारी बारिश की वजह से गिर गई। इस घटना में मलवे में दबे 3 लोगों को तत्काल निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया है और घटना स्थल पर मलवा हटाने का काम जारी है। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com