Saturday , April 20 2024
India Politics

मुजफ्फरनगर को मुख्यमंत्री ने दी कई योजनाओं की सौगात

India Politics
India Politics

लखनऊ/मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को मुजफ्फरनगर जिले कई योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने विपक्षियों पर जमकर निशाना भी साधा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सूबे के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व0 नारायण सिंह के नाम पर पाॅलिटेक्निक और इण्टर कालेज के नामकरण की घोषणा भी की। अखिलेश यादव ने आज मुजफ्फरनगर में एक करोड़ की 39 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने भाजपा और बसपा समेत अन्य विपक्षियों पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग भाईचारे के दुश्मन हैं, जबकि समाजवादी लोग तरक्की के रास्ते पर चलते हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन का नारा देने वाले देश की जनता को दोबारा मूर्ख नहीं बना पायेंगे।
बसपा पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी बुआजी (बसपा मुखिया मायावती) ने अपने शासनकाल में विकास का पूरा पैसा स्मारकों और हाथियों पर खर्च कर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके शासन में प्रदेश में तेजी से विकास का काम हो रहा है। प्रदेश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमारी योजनाओं की तुलना करके दिखाये। कहा कि उप्र में जो योजनाएं चल रही हैं, देश के कई राज्य उसकी नकल कर रहे हैं।

स्व0 नारायण सिंह को अर्पित किये श्रद्धासुमन-
अखिलेश यादव सबसे पहले थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव स्थित प्रेरणा स्थल पर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व0 नारायण सिंह की 29वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। इसके बाद उन्होंने स्व0 नारायण सिंह के बेटे स्व0 संजय चैहान की प्रतिमा का अनावरण किया।
जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने स्व0 नारायण सिंह के योगदान को याद किया और उनके नाम पर पाॅलिटेक्निक और इण्टर कालेज के नामकरण की घोषणा की।

साइकिल भी बांटी-
अखिलेश यादव ने इस दौरान 1500 लोगों को साइकिल, 462 लोगों को लैपटॉप और 270 लोगों को राष्ट्रीय पारिवारिक योजनाओं के लाभ के तहत 30-30 हजार के चेक भी बांटे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। कार्यक्रम स्थल पर कई जिलों से पुलिसफोर्स बलाई गयी थी।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com