Thursday , April 25 2024

‘मेड इन चाइना’ का पोस्टर हुआ रिलीज, देसी लुक में दिखे मौनी और राजकुमार

बॉलीवुड में अपनी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत रहे राजकुमार राव जल्द ही बंगाली क्वीन मौनी रॉय के साथ बड़े पर्दे पर नज़र आने वाले हैं| इस फिल्म में मौनी और राजकुमार देसी लुक में दिख रहे हैं। हालांकि ऐसा कहा जा सकता है कि इस फिल्म में दोनों पति—पत्नी के किरदार में नज़र आएंगे। इस फिल्म में मौनी का नाम रूकमणि और राजकुमार राव का नाम रघु है। हाल ही में राजकुमार ने इस फिल्म का पोस्टर अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है।

इस पोस्टर को फैंस काफी पसंद कर रहे है। फिल्म में राजकुमार एक गुजराती बिजनेस मैन रहते है। वह अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए चाइना जाते हैं। इस जर्नी के दौरान वह एक सक्सेसफुल एंटरप्रेनुएर के कई गुण सीखते है। आपको बता दें​ कि यह फिल्म अगले साल यानि 2019 में रिलीज हो रही है। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसी दिन मौनी की दोनों फिल्में रिलीज हो रही है। जी हां, फिल्म ‘मेड इन चाइना’ और ‘ब्रह्मास्त्र’रिलीज हो रही है। 

गौरतलब है कि हाल ही में फिल्म स्त्री से राजकुमार ने खुब सुर्खियां बटौरी हैं। उनकी यह फिल्म दर्शकों को खुब पसंद आई। वहीं देखा जाए तो हाल ही में मौनी रॉय ने फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उसमें वह बंगाली लुक में नज़र आईं थी। इसमें उनके लुक को बहुत पसंद किया गया था। 

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com