Thursday , April 25 2024

मोदी के राज में देश का बढ़ा सम्मान : राजनाथ

फैजाबाद। भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता के समर्थन में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज क्षत्रिय बोर्डिग में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिल पंचर है उस पर कांग्रेस सवार हो गई है। कहा कि देश का गौरव मोदी जी के शासन में लौटा है।

कहा कि सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ होगा और बेटी की शादी में अनुदान मिलेगा और व्यापारियों को इंस्पेक्ट राज से मुक्ति मिलेगी। कहा कि अयोध्या का समुचित विकास होगा। कहा कि सेना को खुली छूट है कि उसपार से एक गोली आए तो अपनी गोलियों को मत गिनना।

सभा में व्यापारी नेता चंद्रप्रकाश गुप्ता ने राजनाथ सिंह को चांदी का मुकुट प्रदान किया। जिसे राजनाथ सिंह ने जिलाध्यक्ष अवधेश बादल को वापस कर कहा कि इसे तोड़वा कर पायल बनवा कर गरीब कन्या की शादी में दान कर दें। अवि आनन्द मन्नू ने राजनाथ को गदा भंेट कर स्वागत किया।

राजनाथ ने कहा कि चुनाव से पहले खाट पकड़ने वाली कांग्रेस अब पंचर साइकिल पर बैठ गई है। कहा कि प्रदेश में काम नही बोल रहा बल्कि दिख रहा है। कहा कि मोदी जी के राज में देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है।

सभा में केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं शहर के प्रतिष्ठित अवि आनन्द मन्नू ने अपने दर्जनो साथियों के साथ राजनाथ सिंह के सामने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।

सभा में सांसद लल्लू सिंह, राज्यसभा सांसद विनय कटियार, अभिषेक मिश्र, संजीव सिंह, दिवाकर सिंह, प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता, देबेन्द्र मिश्र दीपू, अमल गुप्ता सहित तमाम लोग शामिल रहे।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com