Thursday , April 25 2024

मोदी मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, स्मृति को अब मिला कपड़ा मंत्रालय

siनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में 19 नए मंत्रियों को शामिल करने के बाद विभागों में फेरबदल किया है। सूत्रों के मुताबिक स्मृति ईरानी की जगह पर प्रकाश जावड़ेकर को मानव संसाधन विकास मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। स्मृति ईरानी अब कपड़ा मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगी।सूत्रों के मुताबिक वेंकैया नायडू को सूचना प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पहले अरुण जेटली के पास इस मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार था। सदानंद गौड़ा से कानून मंत्रालय ले लिया गया है और अब रविशंकर प्रसाद को कानून मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नरेंद्र सिंह तोमर को ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया है। चौधरी वीरेंद्र सिंह अब तक इस विभाग को देख रहे थे। सूत्रों के अनुसार वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा को नागरिक उड्डयन मंत्रालय भेजा गया।एमजे अकबर नए विदेश राज्यमंत्री होंगे। एसएस अहलूवालिया कृषि एवं किसान कल्याण, संसदीय कार्य मंत्रालय के राज्यमंत्री होंगे। अनिल माधव दवे वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राज्य मंत्री होंगे। विजय गोयल को युवा मामले, खेल, जल संसाधन एवं नदी विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया है।अनंत कुमार को संसदीय कार्यमंत्री बनाया गया है। अनुप्रिया पटेल स्वास्थ्य राज्यमंत्री होंगी। सीआर चौधरी उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री होंगे। रामदास आठवले को सामाजिक न्याय मंत्रालय दिया गया हैए जबकि सुभाष रामाराव को रक्षा राज्यमंत्री बनाया गया है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com