Saturday , April 20 2024

मोदी सरकार का कर्मचारियों पर सर्जिकल स्ट्राइक : कांग्रेस

 

रांची। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के कर्मचारियों और साधारण जनमानस पर दोहरी सर्जिकल स्ट्राईक कर दी है।rrp

देश में 4 करोड़ ईपीएफ के एक्टिव अकाउंट और कुल अकाउंट 9 करोड़ हैं। लगभग 9 करोड़ कर्मचारियों की मेहनत की कमाई पर 8.8 प्रतिशत ब्याज दर को कम करके 8.65 प्रतिशत कर दिया गया है।

नोटबंदी की मार अलग और कर्मचारियों पर वार अलग, तो दोहरा प्रहार इस देश के साधारण जनमानस, मेहनतकश मजदूर, छोटे और साधारण कर्मचारी पर किया गया। प्रसाद केंद्र सरकार और आरबीआई के ताजा निर्णय के बाद बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय द्वारा नया आदेश जारी कर एक नया फरमान जारी किया गया कि अब केवल एक बार, 30 दिसम्बर से पहले, 5000 रुपए से ज्यादा एक खाते में जमा नहीं करवा पाएंगे।

मोदी जी को याद होना चाहिए कि जब 8 नवम्बर को नोटबंदी हुई, तो उन्होंने कहा था कि 50 दिन तक अपने बैंक खाते में और 31 मार्च 2017 तक फार्म भरकर आरबीआई के पास लोग पुराने नोट, अपनी मेहनत की कमाई जमा करवा सकते हैं।

हर व्यक्ति को शुरू में बैंक की लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं है, आप 30 दिसम्बर तक अपना पैसा जमा करवा सकता हैं। सरकार नया नीतिगत फरमान दर्शाता है कि ना सरकार की कोई दशा है, ना दिशा है, ना नीति है और ना नीयत है। यह केवल बदनीयती है और बदइंतजामी है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com