Friday , April 19 2024
Chief Minister of western Gujarat state and main opposition Bharatiya Janata Party (BJP) prime ministerial candidate Narendra Modi flashes the victory sign as he arrives at a public rally after his victory in Vadodara on May 16, 2014. India's triumphant Hindu nationalists declared "a new era" in the world's biggest democracy Friday after hardline leader Narendra Modi propelled them to the biggest win in 30 years on promises to revitalise the economy. AFP PHOTO/INDRANIL MUKHERJEE (Photo credit should read INDRANIL MUKHERJEE/AFP/Getty Images)

मोदी सरकार ने खोले 6 आईआईटी और 7 आईआईएम

INDIA-ELECTIONनई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अपनी बजट घोषणा के अनुरूप 2014-15 और 2015-16 में देशभर में छह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और सात भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) खोले हैं।

यह बात केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री महेंद्रनाथ पांंडेय ने गुरुवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर कही। उन्होंने बताया कि सरकार ने तिरुपति (आंध्र प्रदेश), भिलाई (छत्तीसगढ़), पलक्कड़ (केरल), गोवा (गोवा), जम्मू (जम्मू-कश्मीर), धारवाड़ (कर्नाटक) में नए आईआईटी खोले हैं।

इसके अलावा अमृतसर (पंजाब), सिरमौर (हिमाचल प्रदेश), बोधगया (बिहार), संबलपुर (ओडिशा), नागपुर (महाराष्ट्र), विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) और जम्मू (जम्मू-कश्मीर) में नए आईआईएम की स्थापना की।

आईआईटी-तिरुपति, आईआईटी-पलक्कड़ और आईआईएम-जम्मू को छोड़कर सभी आईआईएम ने 2015-16 से अपना शैक्षिक सत्र शुरू कर दिया है।

जबकि आईआईटी-भिलाई, आईआईटी-गोवा, आईआईटी-जम्मू, आईआईटी-धारवाड़ और आईआईएम-जम्मू ने 2016-17 से अपना शैक्षिक सत्र शुरू किया। ये सभी संस्थान फिलहाल अस्थायी कैंपस में चल रहे हैं।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com