Saturday , April 20 2024

यूपी के हालात देखकर बुरा लगता है : शीला दीक्षित

download (11)वाराणसी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने कहा है कि पिछले 27 सालो से यूपी बदहाल है। यहां के हालात देख बुरा लगता है। कानून व्यवस्था की हालत बुलन्दशहर की घटना बताने के लिए काफी है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के रोड शो की तैयारियो को लेकर कैम्प कर रही दीक्षित संवाददाताओ से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि एक समय था कि उत्तर प्रदेश देश के पांच विकसित प्रदेशो में शुमार था। बनारस और पूर्वांचल में उद्योग धन्धे कल कारखाने लगे थे। आज न तो कही कारखाना लग रहा और न ही युवाओ को रोजगार मिल रहा है। सूबे में साम्प्रदायिक घटनाएं बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यहां जब कांग्रेस की सरकार आएगी तभी प्रदेश की हालत सुधरेगी। 
उम्र और बीमारी को लेकर उठ रहे सवाल पर उन्होंने कहा कि जब मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी तो भी यही सवाल उठा था, उस समय मेरी उम्र 60 वर्ष थी। मैने अपने काम से इस सोच को गलत साबित कर दिया था। इस सवाल का जबाब उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने भी दिया। भाजपा के ऊपर अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे यहां अनुभव और बड़े उम्र का सम्मान होता है। फिल्मो में बड़े कलाकार साहित्यकार इसके उदाहरण है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com