Saturday , April 20 2024

यूपी चुनाव : पांचवे चरण में पड़े 57 फीसदी वोट

खनऊ। उप्र विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान में अबतक की सबसे कम वोटिंग सोमवार को पांचवे चरण में हुई। इस चरण में लगभग उतने ही मत पड़े जितने कि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में पड़े थे। पांचवे चरण के 12 जिलों अम्बेडकरनगर, अमेठी, बहराइच, बलरामपुर, बस्ती, फैजाबाद, गोंडा, संतकबीर नगर,श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर और सुल्तानपुर की 51 सीटों के लिए सुबह से ही मतदाताओं में बहुत उत्साह नहीं दिखाई दिया। कमोबेश मतदान केंद्रों पर वैसा ही नजारा रहा जैसा कि पिछले विधानसभा चुनाव में देखने को मिला था। मतदान के दौरान हिंस की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शंतिपूर्ण रहा है। पांचवे चरण के मतदान के बाद बलात्कार के आरोपी विवादित मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, मंत्री राम मूर्ति वर्मा, अवधेश प्रसाद, विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह, भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र प्रतीक शरण,अमेठी की दो रानियों गरिमा सिंह और अमिता सिंह, बसपा के दिग्गज नेता लालजी वर्मा, रामअचल राजभर आदि का भाग्य ईवीएम में केछ हो गया। 

मतदान खत्म होने के बाद चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकडों से पता चला कि इस बार पिछले विधानसभा चुनाव से मात्र .27 फीसदी ही अधिक मत पड़े जबकि पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार केवल 1.78 फीसदी ही अधिक वोट पड़े। इसबार कुल 57.36 प्रतिशत मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें अम्बेडकर नगर में 64.88, अमेठी में 56.25, बहराइच में 59.5, बलरामपुर में 54.25,बस्ती में 57.61, फैजाबाद में 60.24, गोंडा में 56.73,संतकबीर नगर में 50.31, श्रावस्ती में 60.50, सिद्धार्थनगर में 51.82 और सुल्तानपुर में 57.36 प्रतिशत वोट डाले गए। पिछले विधानसभा चुनाव (2012) में इस चरण में 57.09 प्रतिशत और लोकसभा चुनाव(2014) में इन सीटों पर 55.38 प्रतिशत मतदान हुआ था।

इस चरण में कुल 607 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। अम्बेडकर नगर की अलापुर सीट से सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर कन्नौजिया की मृत्यु के कारण वहां चुनाव स्थगित कर दिया गया है। यहां नौ मार्च को मतदान होगा। इस चरण में एक करोड़ 81 लाख 71 हजार 826 मतदाता हैं, जिनमें पुरूष मतदाता 97 लाख 91 हजार 140 और 87 लाख 79 हजार 754 महिला वोटरों के अलावा थर्ड जेंडर के 941 मतदाता शामिल हैं।

जिला विधानसभा क्षेत्र वोट प्रतिशत

अम्बेडकरनगर कटेहरी 64.00
अम्बेडकरनगर टांडा 66.37
अम्बेडकरनगर जलालपुर 64.54
अम्बेडकरनगर अकबरपुर 64.61
अमेठी तिलोई 55.00
अमेठी जगदीशपुर(सु) 54.00
अमेठी गौरीगंज 57.00
अमेठी अमेठी 57.00
बहराइच बलहर(सु) 60.59
बहराइच नानपारा 61.23
बहराइच मटेरा 63.00
बहराइच महसी 60.20
बहराइच बहराइच 55.50
बहराइच पयागपुर 59.00
बहराइच कैसरगंज 58.00
बलरामपुर तुलसीपुर 53.00
बलरामपुर गैसड़ी 60.00
बलरामपुर उतरौला 52.00
बलरामपुर बलरामपुर(सु) 52.00
बस्ती हरैया 58.00
बस्ती कप्तानगंज 58.00
बस्ती रुधौली 56.21
बस्ती बस्ती सदर 59.38
बस्ती महादेवा(सु) 56.48
फैजाबाद रुदौली 62.19
फैजाबाद मिल्कीपुर (सु) 57.40
फैजाबाद बीकापुर 60.96
फैजाबाद अयोध्या 60.24
फैजाबाद गोसांईगंज 59.93
गोंडा मेंहनौन 57.13
गोंडा गोंडा 56.67
गोंडा कटरा बाजार 60.15
गोंडा कर्नलगंज 56.34
गोंडा तरबगंज 56.24
गोंडा मनकापुर(सु) 55.35
गोंडा गौरा 55.19
संतकबीर नगर मेंदावल 49.27
संतकबीर नगर खलीलाबाद 52.06
संतकबीर नगर धनघटा(सु) 55.59
श्रावस्ती भिनगा 63.00
श्रावस्ती श्रावस्ती 60.00
सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़ 53.30
सिद्धार्थनगर कपिलवस्तु (सु) 54.40
सिद्धार्थनगर बांसी 50.94
सिद्धार्थनगर इटवा 49.56
सिद्धार्थनगर डुमरियागंज 50.88
सुल्तानपुर इसौली 56.86
सुल्तानपुर सुल्तानपुर 56.32
सुल्तानपुर सदर 55.34
सुल्तानपुर लम्भुआ 56.62
सुल्तानपुर कादीपुर(सु) 57.52

 

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com