Thursday , April 25 2024

ये हैं दुनिया की 10 सबसे घटिया जगहें

इंटरनेशनल डेस्क. ट्रैवल वेबसाइट डेस्टिनेशन टिप्स ने दुनिया की 10 सबसे घटिया ट्रैवल डेस्टिनेशनल की लिस्ट जारी की है। इसमें नॉर्थ कोरिया की कैपिटल प्योंगयांग से लेकर दुनिया के सबसे खतरनाक देश सीरिया की राजधानी दमिश्क तक कई ऐसी जगहें हैं। इसके अलावा वॉर जोन में आने वाले सोमालिया और पॉल्यूशन के चलते बांग्लादेश के ढाका का भी नाम है। यहां हम लिस्ट में शामिल सभी 10 देशों के बारे में बता रहे हैं

यूक्रेन की राजधानी कीव में पिछले कई साल से संघर्ष जारी है। यहां सरकार विरोधी आंदोलन ने पूरे शहर को बर्बाद करके रख दिया है। रूसी मिलिट्री की दखलअंदाजी इसे और भड़काने का काम कर रही है।
 
हैती में साल 2010 में जबरदस्त भूकंप आया, जिसका असर अब तक दिख रहा है। इस भूकंप में पोर्ट ओ प्रिंस की 40 से 50 फीसदी इलाका तबाह हो गया था। जो अब तक नहीं बस पाया है।
 
सीरिया में पिछले पांच साल से सिविल वॉर चल रहा है। यहां विद्रोहियों के साथ-साथ आईएसआईएस के आतंकियों में तबाही मचा रखी है। इसका असर अब यहां की राजधानी दमिश्क तक पहुंच गया है, जो अब तक सुरक्षित हुआ करती थी।
 
सोमालिया की राजधानी मोगादिशु अफ्रीका की सबसे हिंसक सिटी है। इसे सबसे खतरनाक भी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। 1990 से यहां अस्थिरता का माहौल है। आतंकी संगठन अल-शबाब ने यहां आतंक मचा रखा है।
 
ये दुनिया के सीक्रेट देश नॉर्थ कोरिया की राजधानी है। यहां विदेशियों के कहीं आने-जाने और बातचीत करने पर भी नजर रखी जाती है। यहां अकेले घूमने से लेकर फोटो खींचने तक किसी भी चीज की आजादी नहीं है। जाने अनजाने में देश के लीडर का अपमान सीधे जेल भी पहुंचा जा सकता है।
E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com