Friday , April 19 2024

राजनाथ सिंह का मनाया गया 65वां जन्मदिवस

rajnath-1465469980लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर ने आज केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का 65वां जन्मदिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ लखनऊ महानगर के कार्यकर्ताओं ने मनाया। गृहमंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के जन्मदिवस पर उनके संसदीय क्षेत्र लखनऊ महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि 10 जुलाई 1951 को भभौरा चकिया (चन्दौली) में जन्मे राजनाथ सिंह का आज 64वां जन्मदिवस है उनके जन्मदिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उनके कुशल नेतृत्व का करिश्मा है आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व एनडीए की सरकार बनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उन्होने पूरे देश का भ्रमण कर पार्टी को सत्ता शिखर तक पहंुचाने का कार्य किया। युवा मोर्चा अध्यक्ष टिंकू सोनकर के द्वारा पार्क रोड स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किया गया। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने फल वितरित करते हुये कहा कि आज देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन है हम सब उनकी लम्बी आयु की ईश्वर से प्रार्थना करते हैं इस अवसर पर नगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, अवधेश गुप्ता, हिमांशु सोनकर, हर्षवर्धन, अंकित पाण्डेय, शैलेन्द्र शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। हजरतगंज दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर सुन्दरकाण्ड का पाठ एवं 65 किलो के लड्डू के भोग का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने भारत के यशस्वी गृहमंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह की दीर्घायु होने के साथ उनके स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है। इस अवसर पर पूर्व सांसद रामनारायण साहू, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, महापौर डा. दिनेश शर्मा, विधायक गोपाल टण्डन, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष टिंकू सोनकर, महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता, हिमांशु सोनकर, सुमित सोनकर, अमित मिश्रा, हर्ष वर्धन, अंकित पाण्डेय, खुर्शीद आलम आदि कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री मा.राजनाथ सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं दी। नाका हिण्डोला गुरूद्वारे पर अरदास के कार्यक्रम में मिष्ठान का प्रसाद एवं चाय नाश्ते का गुरूद्वारे में आयी हुयी संगत को लंगर वितरित कर उनकी लम्बी आयु की कामना की। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, मनीष गुप्ता, लखविन्दरपाल सिंह, अनिल बरमानी, राजेन्द्र सिंह दुआ आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। पार्षद रजनीश गुप्ता द्वारा संकट मोचन हनुमान मंदिर हनुमान सेतु प्रख्यात गायक गोपाल मिश्र गुरू जी द्वारा संगीतमय सुंदरकाण्ड का पाठ एवं प्रसाद वितरित किया गया। पार्षद साकेत शर्मा द्वारा विधानसभा के सामने भण्डारा का आयोजन किया गया। मुंशी पुलिया चैराहे पर सुंदरकाण्ड एवं 65 किलो का केक गृहमंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस पर वीरू जसवानी के द्वारा काटा गया।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com