Thursday , April 18 2024

राजनीति के पप्पू है राहुल: साक्षी महराज

sachoiमैनपुरी। उप्र. के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिन्दू न मानते हुए उन्हें ‘राजनीति पप्पू’ करार दिया है। मैनपुरी जिला जेल में बंद भाजपा नेता मैदान सिंह राजपूत से मिलने पहुंचे साक्षी महाराज ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बेकार में उ.प्र. का लगातार चक्कर काट रहे हैं, उनको राजनीति में पारंगत होने में अभी काफी समय लगेगा ।

राहुल को हिन्दू नहीं मानता
जानकारी के अनुसार उन्होंने आगे कहा कि मैं राहुल गांधी को हिन्दू नहीं मानता, वह जब हिन्दू ही नहीं हैं तो उन्हें हिन्दोस्तान और भारतीय सेना से कैसे प्यार हो सकता है। भाजपा नेता का मैनपुरी दौरा 2017 के विधान सभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भी रहा। उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्त्ताओं से चुनाव के संबंध में बात की।

 आतंकवाद का जनक पाकिस्तान
साक्षी महाराज ने कहा कि अलगाववादियों पर नकेल कसने के लिए देश में सर्जिकल स्ट्राइक की तरह एक कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का जनक है। सेना ने पीओके में सीमित सैन्य कार्रवाई कर एक मिसाल कायम की है। इसी तरह की एक कार्रवाई देश के अंदर भी करने की कारूरत है जिससे अलगाववादी और देश विरोधी तत्वों को कड़ा संदेश जाएगा।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com