Wednesday , April 24 2024

राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ होना चाहिए: कटियार

vvvvलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि रामजन्म भूमि के लिए 78 बार युद्ध हो चुका है अगर जरूरत पड़ी तो रामभक्त फिर से शक्ति प्रदर्शन करेंगे। वह अलीगढ़ पहुँची परिवर्तन यात्रा को संबोधित कर रहे थे। 

विनय कटियार ने कहा कि प्रदेश व केन्द्र सरकार से यह मेरा आग्रह है कि बातचीत के जरिये चाहे समझौते से या संसद में कानून बनाकर राम मंदिर का रास्ता साफ होना चाहिये। किसी की भी सरकार हो मंदिर बन के रहेगा।

मुझे प्रसन्नता है कि सुप्रीम कोर्ट में ‘प्रतिदिन सुनवाई’ की बात स्वीकार कर ली है। हम चाहेंगे जो भी वकील कोर्ट में बहस करे, वह राम जन्मभूमि के बंटवारे की बात न करे बल्कि इस बात पर बहस करे कि पूरी भूमि विराजमान रामलला की है। अलीगढ़ का प्राचीन नाम हरिगढ़ था। बीजेपी सरकार बनने पर अलीगढ़ को हरिगढ़ बनाया जायेगा।

जय श्री राम के उद्घोष से जनसंवाद करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विनय कटियार ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार अन्यायी है। प्रदेश की जनता के साथ न्याय नही कर रही है।

अखिलेश सरकार ने जितने वादे किये वह झुठे साबित हुये है। कोई भी योजना पूरी नही हुई है। अपूर्ण योजना का उदघाटन उन्होंने कर दिया है चाहे लखनऊ का मेट्रो हो या एक्सप्रेस-वे।

गाँव के गरीब को ठगा गया है। जब से नोटबंदी हुई है पूरी बसपा पार्टी पागल हो गयी है, मायावती का चेहरा उतर गया है। कॉंग्रेस अस्तित्वहीन हो गयी है। सपा को लग रहा है किसी पार्टी से समझौता करेंगे तो ही नैया पार हो सकती है।

राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिह ने कहा कि उ0प्र0 में अराजकता और भ्रष्टाचार है यहां गरीब, किसान समस्याओं से जुझ रहा है। भाजपा की सरकार बनेगी तो सभी का विकास होगा। छतीसगढ़, मध्यप्रदेश में 24 घंटे बिजली आती है। किसान क्रेडिड कार्ड पर किसान को जीरो प्रतिशत पर पैसा मिलता है।

केन्द्रीय मंत्री कृष्णाराज ने कहा कि परिवर्तन यात्रा की आवश्यकता केवल देश को ही नहीं पूरे विश्व को थी। पूरे देश में परिवर्तन की लहर दौड़ रही है। कालेधन से काले कारनामे होते थे, जिनपर आज अलीगढ़ का ताला लग गया है। प्रदेश और देश में फैली अराजकता पर विराम लग रहा है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com