Saturday , April 20 2024

राम मनोहर लोहिया व जनेश्वर मिश्र को याद करने का दिन: शिवपाल यादव

shivpalलखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) की स्थापना के रजत जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुएप्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने एक बार फिर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के संघर्षों को याद करते किया औरकहा कि हमने उनसे बहुत कुछ सीखा है।

इस मौके पर शिवपाल ने कहा कि रजत जयंती के अवसर पर आज हम सबडॉ राममनोहर लोहिया व जनेश्वर मिश्र के संघर्षों को याद करने के लिए जुटे हुए हैं।

लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित सपा के रजत जयंती समारोह के मौके पर लाखों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये शिवपाल यादव ने येबातें कहीं।सपा नेता ने कहा, नेताजी के 25 वर्षों के संघर्षों की वजह से ही आज सपा रजत जयंती मना रही है।

आज लोहिया व जनेश्वर मिश्र को याद करने का दिन है।देश के पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा की तारीफ करते हुए शिवपाल ने कहा कि उनका पूरा जीवन ही संघर्षों में बीता है। वह आज यहां मौजूद हैं। यह सपा के लिए सम्मान की बात है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच मनमुटाव को लेकर भी शिवपाल बोले। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान हमने भी बहुत काम किया है। पार्टी और सरकार में हमारा भी बहुत योगदान है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बेहद गर्मजोशी से मिले। समारोह शुरू होने से करीब आधा घंटा पहले जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे सीएम अखिलेश यादव ने काफी देर तक शिवपाल सिंह यादव के साथ मंच पर बातचीत की।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com