Wednesday , April 17 2024
रायबरेली में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की हत्या, दारोगा व सिपाही लाइन हाजिर

रायबरेली में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की हत्या, दारोगा व सिपाही लाइन हाजिर

नाली बनाने के विवाद में कल रायबरेली में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गंगासागर पाण्डेय की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से खलबली मच गई। पुलिस ने इस मामले में अभी दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने इस प्रकरण में शिथिलता बरतने के मामले में एक दारोगा तथा दो सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। रायबरेली में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की हत्या, दारोगा व सिपाही लाइन हाजिर

भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष गंगासागर पाण्डेय की पड़ोस के नौ लोगों ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।गंगासागर पाण्डेय (45) का पड़ोस के ही सोनी शुक्ला से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह भी दोनों पक्षों में गाली-गलौच हुई। शाम पांच बजे वह दवा लेने बाइक से घर से निकले। गांव के बाहर बने उनके दूसरे घर के पास सोनी शुक्ला, अखिलेश, मोहित समेत नौ लोगों ने उन्हें रोक लिया और कुल्हाड़ियों से ताबड़तोड़ वार किए। ट्रामा सेंटर ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनकी हत्या के आरोप में लालचंद्र शुक्ला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है। एसपी ने भाजपा नेता की हत्या के मामले में एक दारोगा के साथ दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। 

रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में कल भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गंगासागर पाण्डेय की पड़ोसियों ने फरसे व कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। नाली बनाने के विवाद को लेकर गंगासागर की हत्या की गई। हमलावरों ने कुल्हाड़ी व फरसे से गंगासागर का हाथ, दोनों पैर और गर्दन काट डाली। इसके बाद आनन-फानन में गंगासागर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में लालचंद्र शुक्ला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है।

इस वारदात की सूचना पर एसपी सुजाता सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने प्रकरण की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। इसके साथ ही हल्का दरोगा व दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी गंगासागर पाण्डेय (40) कसना क्षेत्र के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के साथ ही सेक्टर संयोजक थे। गंगासागर पाण्डेय का पड़ोसियों से नाली को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में मामले में उन्होंने थाने में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। कल दोपहर बाद गंगासागर बाइक पर सवार होकर गांव से शिवगढ़ की ओर जा रहे थे।

गांव के बाहर घात लगाकर बैठे 12 हमलावरों ने उनकी कुल्हाड़ी व फरसे से काटकर निर्मम हत्या कर दी। खून से लथपथ गंगासागर को आसपास के लोगों ने सीएचसी बछरावां पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हत्या की सूचना पर सीएचसी में भाजपा नेताओं का जमावड़ा लग गया। सभी ने गंगासागर पांडेय की हत्या पर आक्रोश जताया।

एसपी ने बताया कि मामले में लापरवाही उजागर होने पर हल्का दरोगा राम शब्द यादव और सिपाही हरिश्चंद्र शर्मा व महेश पाल यादव को लाइन हाजिर किया है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com