Tuesday , April 16 2024

राहुल ने पीएम मोदी को कहा झूठा, फेंकू

%e0%a4%a4%e0%a4%82नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पीएम मोदी पर हमला करते हुए शुक्रवार को मर्यादा लांघ गए। उन्होंने गोवा में मंच से लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को झूठा और फेंकू तक कह दिया। सुबह ही पीएम मोदी से राहुल गांधी ने मुलाकात की थी।

राहुल गांधी ने कहा कि पिछले ढाई साल में एक फीसदी लोगों को देश का 50 फीसदी धन दिलवा दिया, वही लोग मोदी जी के साथ जहाज से घूमने जाते हैं। राहुल ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी देश से भ्रष्टाचार मिटाना चाहती है। नोटबंदी कैश इकॉनमी पर हमला है। सदन में मुझे एक महीने तक मोदी जी ने नहीं बोलने दिया।’

उन्होंने कहा कि सिर्फ छह प्रतिशत काला धन कैश में है। 94 प्रतिशत काला धन सोने और रिय़ल स्टेट में है। ये बात मोदी जी जानते हैं। लाखों करोड़ रुपए विदेशों में बैंक खाते में जमा है। कितने लोगों को मोदी जी ने जेल में डाला? माल्या को मोदी जी वापस नहीं लाए। स्विस बैंक ने एक लिस्ट दी है, वह लिस्ट आज तक मोदी जी ने सदन में क्यों नहीं रखी? मोदी झूठ बोलते हैं। वे फेंकू हैं।

राहुल ने कहा कि मोदी जी नई-नई मार्केटिंग स्कीम निकालते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक ऑन ब्लैक मनी। लोगों को बताते हैं कि आप का पैसा कागज हो गया और फिर कॉन्सर्ट में जाकर हंसते हैं।

ये फायर बॉम्बिंग है। मजदूर के घर में आपने आग लगा दी। पूना में ऑटो इंडस्ट्री जला दी। पंजाब मे साइकिल इंडस्ट्री जला दी। बंगलुरु में कैश से एक महिला फूल खरीदती थी और अपना पेट पालती थी। आज वह भीख मांगती है। ये आपने किया है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि 1% लोगों ने बैंक से आठ लाख करोड़ रुपया हड़प रखा है। जब किसान पैसे नहीं वापस दे पाता है तो आप उसे तंग करते हैं, पर जब देश के अमीर लोग पैसे नहीं देते हैं तो उन्हें नॉन परफार्मिंग एसेट कहते हैं।

1 लाख 10 हजार करोड़ रुपया माफ किया। 2 करोड़ रुपया माल्या का माफ कर दिया। राहुल ने कहा कि नोटबंदी का मुख्य उद्देश्य था, गरीबों का पैसा खींचो और अमीरों का पैसा सींचो। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी आप मोदी जी को समझे नहीं हैं। वे सुपर प्लानर हैं।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com